रमेश शर्मा आैर ध्रुव समेत 12 आरोपी बरी
भोपाल| भोपालबंद कराने के दौरान दुकानों में तोड़फोड़ आैर बलवा करने के 11 साल पुराने एक मामले में अदालत ने भाजपा नेता पूर्व विधायक रमेश शर्मा, ध्रुव नारायण सिंह, भाजपा नेता रविंद्र यति समेत 12 लोगों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। गुरुवार को मजिस्ट्रेट राधा किशन मालवीय ने यह फैसला सुनाया। ग्यारह साल पुराने इस मामले में तीन गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे। इन सभी गवाहों ने आरोपियों को पहचानने से इनकार कर दिया।
मामले के अनुसार 22 मई 2003 को भाजपा ने भोपाल बंद का आव्हान किया था। भाजपा नेताअों पर आरोप था कि एमपी नगर जोन वन स्थित ज्योति शापिंग कॉम्प्लेक्स में तोड़फोड़ की थी। एमपी नगर पुलिस ने इस मामले में तोड़फोड़ आैर बलवा करने का केस दर्ज किया था।