लाइव हनी बी ऑफिस
यूंतो आपने ऑफिस कई तरह के देखे होंगे पर यह अपने आप में एक अनोखा ऑफिस कम म्यूजियम है। हम बात कर रहे हैं शहर के जानेमाने आर्किटेक्ट एसएम हुसैन की, जिन्होंने पूरे हिंदुस्तान की करीब 5000 बिल्डिंग्स को डिजाइन किया है। इस हुनर को उन्होंने अपने दफ्तर को डिजाइन करते वक्त बखूबी इस्तेमाल किया है। उनका यह ऑफिस शाहजहांनाबाद में स्थित है।
सहेजी है विरासत
एमएस हुसैन के पास नवाबों के वक्त का ढेर सारा एंटीक सामान मौजूद है। जैसे- दुनिया की सबसे छोटी सिलाई मशीन, पहली वेट मशीन, कोरल के बटंस, कांसे के लगभग 200 साल पुराने बर्तन आदि। वे बताते हैं कि खुद नवाब खानदान के होने की वजह से उन्हें ये चीजें विरासत में मिली हैं, जिन्हें वे आज तक सहेजे हुए हैं। साथ ही उनकी कोशिश होगी कि वे अपनी अगली पीढ़ी को भी इसके संरक्षण का उत्तरदायित्व सौंपेंगे।
unique interior
मधुमक्खी के छत्ते-सा ऑफिस
श्री हुसैन ने पूरे दफ्तर का रंग सफेद रखा है, जो दूर से मधुमक्खी के छत्ते सा दिखता है। छोटे-छोटे छेदों में से आती रोशनी इसे शाम के वक्त और शानदार बना देती है। उनका कहना है कि वाइट कलर पॉजिटिविटी को रिफ्लेक्ट करता है और बेहतर काम करने के लिए एनर्जी देता है। इसलिए उन्होंने यह कॉन्सेप्ट चुना। उन्होंने अपने यहां काउच के डिजाइन तक छत्ते की शेप के रखे हैं।