पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजाक मजाक में बन गया रिकाॅर्ड

मजाक-मजाक में बन गया रिकाॅर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिल्म‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का सॉन्ग ‘कश्मीर मैं तू कन्याकुमारी...’ को फॉलो करते हुए सिटी के दो एडवेंचर लवर्स ने एक्सयूवी-500 गाड़ी से कश्मीर से कन्याकुमारी का 3997 किलोमीटर का सफर 57 घंटा, 15 मिनट में कम्प्लीट किया है। उन्होंने यह अटैंम्ट लिम्का बुक ऑफ रिकाडॅ्र्स के लिए किया। पिछला रिकाॅर्ड मुंबई के चार एडवेंचर लवर्स के नाम था, जिन्होंने यह दूरी 62 घंटा 20 में पूरी की थी। सिटी भास्कर से सिटी के युवा जांबाज रेसर तुषार पिल्लई और अभ्युदय सिंह ने बांटे अपने अनुभव...

सीएस के स्टूडेंट तुषार पिल्लई और बिजनेसमैन अभ्युदय सिंह ने बताया कि दोनों को फोर व्हीलर से लॉन्ग ड्राइव पर जाने का शौक है। एक दिन बैठे-बैठे प्लान बना कि कुछ एडवेंचर किया जाए। उस वक्त गाड़ी में म्यूजिक चल रहा था कश्मीर मैं तू कन्याकुमारी...। चेन्नई एक्सप्रेस के इस गाने को सुनकर हमारे एक दोस्त ने बताया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक कम समय में सफर तय करने का रिकाॅर्ड मुंबई के चार रेसर के नाम है। तब हमने फैसला किया कि हम भी रिकाॅर्ड के लिए अटैम्ट करेंगे।

प्रीवियस रिकाॅर्ड

कश्मीर से कन्याकुमारी-3997 किलोमीटर-62 घंटा.20 मिनट-जुजुर टीनवाला, ज्योति भटटाचार्य, अंशुमन काकर और नीरज रस्तोगी, मुंबई।

लेटेस्ट रिकाॅर्ड

कश्मीर से कन्याकुमारी-3997 किलोमीटर-57 घंटा.15 मिनट-तुषार पिल्लई और अभ्युदय सिंह भोपाल।

ब्रेक कर दिया पुराना रिकार्ड

तुषार ने बताया कि इसके लिए हमने लिम्का बुक ऑफ रिकाॅर्ड की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ली। उनकी गाइडलाइन के अनुसार, हमने कश्मीर से 14 सितंबर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर अपनी जर्नी शुरू की और 16 सितंबर 10 बजे खत्म की। ऊबड़-खाबड़ ऊंचे-नीचे रास्ते और कई रुकावटें भी आई, लेकिन हमने अपने टॉस्क को पूरा कर लिया और लिम्का बुक के पिछले रिकार्ड को ब्रेक कर दिया।

रिकॉर्ड बुक के लिए भेज दी रिपोर्ट

अभ्युदय सिंह ने बताया कि लिम्का बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स की गाइड लाइन के अनुसार, हमने टाइम, डिस्टेंस को मेजर करके उनको रिपोर्ट भेज दी है। गाड़ी में लगे जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम की रिपोर्ट भी भेज दी है। वेरीफिकेशन के बाद वे इस रिकाॅर्ड को लिम्का बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स में शामिल कर लेंगे।

city achievers