- Hindi News
- इंजीनियरिंग का यूज़ कर बनाया मोबाइल रेस्टॉरेंट
इंजीनियरिंग का यूज़ कर बनाया मोबाइल रेस्टॉरेंट
अबतक रेस्टॉरेंट केवल वही लोग खोलते थे, जिन्हें कुकिंग में इंटरेस्ट हो या जिनका आंट्रेप्रेन्योर बनने का सपना हो। लेकिन पुष्पेंद्र सिंह को यह आइडिया बैंकॉक घूमने के दौरान मिला। वापस आकर उन्होंने ये आइडिया अपने दोस्त नील नायर के साथ शेयर किया और शुरू हुआ स्मैक फूड ट्रेलर। इसकी खासियत अलग और खूबसूरत डिजाइन है, जो इसे बाकी फूड स्टॉल्स से अलग बनाता है। शाहपुरा झील के पास रेनबो रिट्रीट के सामने शाम को इस मोबाइल रेस्टोरेंट में यंगस्टर्स का जमावड़ा आसानी से देखा जा सकता है।
इंस्पायरहोकर खुद बनाया डिजाइन
पुष्पेंद्रबताते हैं, \\\"बैंकॉक तीन दिन के लिए घूमने गया था। वहां इस तरह का कॉन्सेप्ट देखा और पूरे 12 दिन रहकर उसकी रेकी की। फिर वापस आकर नील के साथ इस आइडिया पर काम किया। सिविल इंजीनियर हूं इसलिए डिजाइन बनाना मुश्किल नहीं था। ऑटोकैड पर ट्रेलर का पूरा डिजाइन बनाया और साथ ही इसे टो करने वाली जीप का डिजाइन भी तैयार किया। फिर पंजाब से इसे पूरा बनाकर यहां लाए।\\\' इस पूरे डिजाइन को तैयार होने में नौ महीने लगे। इस डिजाइन को वे लोग पेटेंट भी करा चुके हैं।
हाई-टेक किचन और सेफ्टी मेजर्स
पुष्पेंद्र ने बताया कि फूड ट्रेलर के किचन को पूरी तरह से हाई टेक रखा गया है, जिसमें दो फ्रिज, तीन बर्नर्स, छह फिट लंबी चिमनी, वॉश बेसिन, फ्रेश वॉटर टैंक, वेस्ट वॉटर टैंक, डस्टबिन, हीट रेसिस्टिव कूलेंट इंटर्नल शीट, दो सीलिंग फैँस, जनरेटर एंड इंवर्टर आदि मौजूद है।
डिमांड में है डिजाइन
पुष्पेंद्र और नील बताते हैं कि इसका डिजाइन पेटेंट करवाने के बाद देश के दूसरे शहरों से इस डिजाइन की डिमांड आने लगी है। नील कहते हैं, हमने डिजाइन करते वक्त कभी सोचा भी नहीं था कि इस तरह की डिमांड भी सकती है। वहीं इसकी पहली फ्रैंचाइजी भी इंदौर में शुरू हो चुकी है।
creative entrepreneurs
पुष्पेंद्र के साथी और इलेट्रॉनिक इंजीनियर नील बताते हैं कि इस रेस्टोरेंट के साथ उन्होंने भोपाल में पेपरलेस बिल का ट्रेंड भी स्टार्ट किया है। वे लोग ऑर्डर के साथ कस्टमर का मोबाइल नंबर ले लेते हैं और ऑर्डर डिलिवर होने के साथ ही एसएमएस के जरिए बिल दे देते हैं। इतना ही नहीं वे ऑर्डर लेने के लिए वॉकी-टॉकी का भी इस्तेमाल करते हैं, ताकि ऑर्डर लेकर शेफ को इसी पर बता दिया जाए। इससे ऑर्डर जल्दी तैयार हो जाता है।