पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टरों को प्रशासनिक काम से िमलेगी मुिक्त

डॉक्टरों को प्रशासनिक काम से िमलेगी मुिक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पतालोंमें साफ-सफाई समेत प्रबंधन के अन्य काम देखने के लिए अब अलग अधिकारी होंगे। कैबिनेट ने मंगलवार को अस्पताल प्रबंधन संवर्ग को स्वीकृति दे दी। इससे अस्पतालों में काम कर रहे डॉक्टरों को मरीजों के इलाज के लिए ज्यादा समय मिल सकेगा। सरकार इस संवर्ग में प्रशासनिक कामकाज में दक्ष और दूसरे विभागों से प्रतिनियुक्ति पर अधिकारियों की सेवाएं लेकर पद भरेगी। साथ ही इन पदों को भरने के लिए अन्य संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।

109पदों को मंजूरी : प्रशासनिकव्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सह-मुख्य अधीक्षक सहित 109 पदों को मंजूरी दी गई है। मुख्यालय स्तर पर महाप्रबंधक का एक, प्रबंधक के चार, उप प्रबंधक के 25 तथा सहायक प्रबंधक के 79 पद स्वीकृत किए गए हैं।