मो. मुश्ताक बने कैरम चैंपियन
मो. मुश्ताक बने कैरम चैंपियन
भोपाल| मो.मुश्ताक ने मो. शैरा को 25-10, 25-5 से हराकर महर्षि वाल्मीकि राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। मुश्ताक ने शहनबाज खान को 25-1, 25-14 और शेरा ने फिरासत अली को 24-8, 25-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। विजेता को पांच हजार एक और ट्रॉफी और उपविजेता को 2100 रुपए और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण बीडीसीए के चेयरमैन एएस सिंहदेव ने किया।