मप्र बॉक्सिंग अकादमी ने जीते 17 स्वर्ण
हीरोज कॉन्वेंट और एबीएम फाइनल में
भोपाल| मप्रराज्य बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने ग्वालियर में संपन्न राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 17 स्वर्ण सहित 28 पदक जीते।
पदकविजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं : आशारोका, श्रुति यादव, मनीसिंह, दिव्या पवार, सुजाता खड़ोल, अंजली शर्मा, दीपा सिंह, सरिता सिंह तोमर, श्रेया गुप्ता, उपासना पांडे, नेन्सी प्यासी, अविनाश सिंह, याेगेश मालवीय, निर्देश पटेल, दीपक ताईवाड़े, प्रकाश शर्मा, मोषिन कुरैशी (स्वर्ण पदक), आयुषी, रुचिर श्रीवास, हिमांशु, दानिश सिंह, जतिन यादव, राहुल गोसाई, भूपेंद्र रावत, आकाश पाटिल (रजत), गर्वित, रोहित कहर, लकी करौसिया (कांस्य)। स्वर्ण पदक खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
हीरोज कॉन्वेंट और एबीएम स्कूल ने डॉ. गोविंद नारायण सिंह दाऊ साहब स्मृति हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। हीरोज की टीम ने शासकीय स्कूल सीहोर को 7-0 से हराया। उसकी ओर से सौरभ ने दो जबकि फैजान, आसिम बेग, इस्लाह उद्दीन और जीशान ने एक-एक गोल किए। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में एबीएम स्कूल ने मॉर्डन स्कूल को 2-0 से शिकस्त दी। शाहनवाज और सारिम ने एक-एक गोल किए। मैच से पूर्व राजीव गांधी कॉलेज के संचालक सैयद साजिद अली और पूर्व पार्षद मकसूद अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मुकाबला 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
रतलाम की विजयी शुरुआत
रतलामने भोपाल जिला को 62-51 और उज्जैन कार्पोरेशन ने रीवा को 38-27 से हराकर 31वीं मप्र यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में विजयी शुरुआत की है।
भेल स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में सतना ने नीमच को 57-19, भिंड ने खरगोन को 33-12 अौर ग्वालियर कार्पोरेशन ने देवास को 27-23 से हराया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन भेल के कार्यपालक निदेशक शशि रंजन प्रसान ने महाप्रबंधक सर्वेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में किया। इस अवसर पर भेल स्पोर्ट्स क्लब के उपाध्यक्ष बीके सिंह, मप्र बास्केटबाॅल संघ के सचिव कुलविंदर सिंह गिल, जेएस पुरी, मप्र कबड्डी संघ के सचिव एसएस लक्कड़, विश्वामित्र अवॉर्डी बास्केटबॉल कोच मुख्तयार सिंह आदि उपस्थित थे।
रिलायंस ट्राफी टेटे आज से
रिलायंसट्राफी इंटर प्रेस टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंगलवार से तात्या टोपे स्टेडियम के इंडोर हाल में आयोजित की जा