मध्यप्रदेश फिर सस्ते में ढेर
ताइक्वांडो फेडरेशन दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा
इंचियोनजाने वाले ताइक्वांडो दल में कटौती करने के खिलाफ भारतीय ताइक्वाडो फेडरेशन ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सोमवार को फेडरेशन ने सरकार के खिलाफ याचिका दायर की है। उन्होंने मांग की है कि ताइक्वांडो फेडरेशन ने अपने खिलाड़ियों को ईरान भेजकर एशियाड की महीनों तैयारियां कराई हैं। जिन खिलाड़ियों के नाम खेल मंत्रालय ने काटे हैं वह पदक के दावेदार हैं। ऐसे में उन्हें इंचियोन नहीं भेजना उनके साथ अन्याय होगा।
इधर मप्र ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि फेडरेशन ने सही निर्णय लिया है। हमारे खिलाडि़यों ने काफी तैयारियां की थी, मुझे उम्मीद है कि फैसला खिलाड़ियों के हक में होगा और हमारे खिलाड़ी इंचियोन जा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि जिन खिलाड़ियों के नाम कटे उनमें आरती खकाल, शालू रायकवार और नकुल मल्होत्रा हैं और ये तीनों मप्र के हैं।
इंदौर| नागपुरमें खेले जा रहे बापुना कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश की सीनियर टीम का लगातार खराब प्रदर्शन जारी है। चार दिवसीय तीसरे लीग मैच में दूसरे दिन सौराष्ट्र ने 72 ओवर में 219 रन बनाए। पहले दिन मप्र की टीम 149 रनों पर ढेर हो गई थी। इस तरह सौराष्ट्र को 70 रनों बढ़त मिली। दूसरे दिन मप्र ने दूसरी पारी में 97 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। मनोज सिंह 36 और देवेंद्र बुंदेला 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
संक्षिप्तस्कोर : मप्रपहली पारी : 60 ओवर में 149 रन (उदित बिरला 59, अंकित शर्मा 58 रन), सौराष्ट्र पहली पारी : 72 ओवर में 219 रन (जतिन सक्सेना 4, उदित बिरला 3 और रमीज खान 2 विकेट), मध्यप्रदेश दूसरी पारी : 38 ओवर में 3 विकेट पर 97 रन (सत्यम चौधरी 11, रमीज खान 3, मोहनीश मिश्रा 31, मनोज सिंह 36*, देवेंद्र बुंदेला 12* रन).