सिटी रिपोर्टर भोपाल
सिटी रिपोर्टर भोपाल
हरतरफ से रंगों की गोलियां और अपने कॉम्पिटीटर की गोलियों से बचकर उन्हें हराने की होड़। यह नजारा था आरपीएम की ओर से आयोजित पेंटबॉल कॉम्पिटीशन का। शनिवार को रातीबड़ स्थित गो कार्टिंग एरिया में इसका आयोजन किया गया।
कॉम्पिटीशन में एडवेंचर लवर्स ने जमकर एक-दूसरे पर रंगों की गोलियां बरसाईं। इस कॉम्पिटीशन में सिटी की 17 टीमों समेत ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर के कुल 30 टीमों ने पार्टिसिपेट किया। कॉम्पिटीशन के पहले दिन, फर्स्ट
राउंड गैलेंट वॉरियर और कलर ब्लाइंड के बीच हुआ, जिसमें कॉम्पिटीटर्स ने एक-दूसरे पर जमकर रंगों का वार किया। रविवार को कॉम्पिटीशन का सेकंड राउंड आयोजित किया जाएगा। कॉम्पिटीशन के पहले दिन चार टीमों के बीच फाइट हुई। इनमें गैलॉन्ट वॉरियर्स विरुद्ध डीबॉयज, स्पोर्टिंग लैंसेस विरुद्ध लाउंडर्स, रिवॉल्यूशनर्स विरुद्ध क्लब ब्लाइंड्स का मुकाबला हुआ। इसमें गैलॉन्ट वॉरियर्स की टीम विजयी रही।
event incity
पेंटबॉल से कॉम्पिटीटर्स पर किया वार