- Hindi News
- बैरागढ़ और मंडीदीप के बीच 20 एसी बसें आज से
बैरागढ़ और मंडीदीप के बीच 20 एसी बसें आज से
अबबैरागढ़ से मंडीदीप के बीच एसी बसों में सफर िकया जा सकेगा। इसके लिए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) बैरागढ़ से मिसरोद तक चलने वाली अपनी एसी बसों के रूट को मंडीदीप तक बढ़ा रहा है। यह सुविधा सोमवार से शुरू हो जाएगी। कुल 32.5 किमी के इस रूट पर 20 एसी बसें चलेंगी। बैरागढ़ से मंडीदीप तक की यात्रा के लिए एसी बस का किराया 35 रुपए प्रति यात्री रखा गया है। इससे भोपाल से मंडीदीप के बीच रोजाना अप-डाउन करने वाले करीब 40 हजार यात्रियों को फायदा मिलेगा।
बीसीएलएल के मुताबिक आरटीओ ने टीआर 4 रूट को मिसरोद की बजाय मंडीदीप तक विस्तार करने का परमिट दे दिया है। इस रूट पर बसें चलाने वाली कंपनी कैपिटल रोडवेज कंपनी के साथ कागजी कार्रवाई पूरी कर बसों का संचालन शुरू िकया जा रहा है। फिलहाल मंडीदीप के लिए नादरा बस स्टैंड से टीआर-2 रूट की नाॅन एसी बस ही चलती है।
हरदस मिनट में मिलेगी एसी बस
बीसीएलएलके मैनेजर रोहित यादव ने बताया कि बसों की संख्या बढ़ने से अब हर 10 मिनट में एसी बसें मिल सकेंगी। बस को बैरागढ़ से मंडीदीप तक पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का वक्त लगेगा।
एकसाल से खड़ी 8 एसी बसें भी चलेंगी
बैरागढ़से मिसरोद तक इस रूट के लिए बीसीएलएल ने एक साल पहले 20 एसी बसें खरीदी थीं, लेकिन अब तक कैपिटल रोडवेज िमसरोद तक 12 एसी बसों का संचालन कर रहा है। 8 एसी बसें बीते एक साल से डिपो में ही खड़ी थीं।
यदि यात्रियों को कैपिटल रोडवेज से संबंधित किसी लो-फ्लोर बस के बारे में कोई शिकायत है तो वे उनके कंट्रोल रूम के फोन नंबर 80853-51711 पर संपर्क कर सकते हैं।
दूरी नॉन एसी एसी
0-257
0-3 912
0-7 1215
0-10 1417
0-13 1720
0-16 1922
0-19 2225
0-22 2427
0-25 2629
0-28 2831
0-32 3033
0-34 3235
(दूरी किमी में, राशि रुपए में)