सेंट्रल स्कूलों में 8 अक्टूबर तक छुट्टी
भोपाल|सेंट्रल स्कूलोंमें दशहरे की छुट्टियां 8 अक्टूबर तक रहेंगी। शहर के सभी सेंट्रल स्कूलों में 29 सितंबर से अवकाश है। अब ये स्कूल 9 अक्टूबर को खुलेंगे। वहीं, अधिकतर प्राइवेट स्कूलों में 1 से 6 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित सरकारी स्कूलों में 2 से 4 अक्टूबर तक छुटिट्यां घोषित की गई हैं। हालांकि 5 अक्टूबर को रविवार और 6 को ईदुज्जुहा पर्व के कारण सरकारी स्कूल 7 अक्टूबर को ही खुलेंगे।