पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छुट्टी के दिन भी फाइलें ढूंढते रहे नपाकर्मी

छुट्टी के दिन भी फाइलें ढूंढते रहे नपाकर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलारनगर पालिका का ऑफिस रविवार को भी खुला रहा। यहां स्टाफ दिनभर बिल्डिंग परमिशन की फाइलें तलाशता रहा। शनिवार को यहां आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने छापा मारा था। उसने बिल्डिंग परमिशन की करीब 20 फाइलें जब्त की थीं। ईओडब्ल्यू ने नपा के अफसरों से 25 से ज्यादा फाइलें मांगी हैं। सोमवार को टीम फिर यहां जाएगी।

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों का कहना है कि जब्त फाइलों की जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि उस वक्त किन अधिकारियों के हस्ताक्षर से नियम विरुद्ध परमिशन जारी हुई। वहीं, इस मामले में जल्द ही नपा अधिकारियों कर्मचारियों से भी पूछताछ होगी। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हो गया है, वे भी इस मामले में संदेह के घेरे में हैं।