पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कोरर ने लिखा दिए फर्जी पते, परेशान हो रहे लोग

स्कोरर ने लिखा दिए फर्जी पते, परेशान हो रहे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएमटीघोटाले में वांटेड स्कोरर की तलाश में एसआईटी और एसटीएफ लगातार छापे मार रही है। ज्यादातर स्कोरर के इंदौर के पते फर्जी निकले हैं लेकिन इसका खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ रहा है, जिनके पते स्कोरर के फॉर्म में लिखवा दिए गए। दिन हो या रात, कोई कोई टीम इन पतों पर पहुंच रही है।

इंदौर एसटीएफ की टीम अब तक 131 छात्र उसके पालकों को गिरफ्तार कर चुकी है। 42 अन्य छात्र, स्कोरर पालकों की तलाश है। जिनके पते फर्जी निकले हैं, उनकी जानकारी फोटो व्यापमं से प्राप्त कर निकाली जाएगी।

फर्जी पते वालों को फोटो से तलाशेंगे

केस -3

केस -2

मैंने तो बोर्ड पर से पता ही मिटा दिया

केस -1

विवेक यादव नामक स्कोरर ने परीक्षा फॉर्म में पता 2, मूसाखेड़ी, तुलसी नगर लिख दिया। मूसाखेड़ी और तुलसी नगर कॉलोनियां एक दूसरे से छह किमी की दूरी पर हैं। एसटीएफ की टीम दोनों ही पतों पर पहुंची। तुलसी नगर में तो मकान नं. 2 नहीं मिला, लेकिन मूसाखेड़ी में इस पते पर लक्ष्मीनारायण पालीवाल मिले। उन्होंने भास्कर को बताया विवेक नामक कोई भी किराएदार कभी नहीं रहा। छह महीने में भोपाल पुलिस, एसटीएफ और एसआईटी की विभिन्न टीमें उनके घर चुकी हैं। वे स्पष्टीकरण देकर परेशान हो गए। दो बार तो टीम रात दो बजे आई, जिससे बच्चे डर गए। परेशान होकर उन्होंने एसटीएफ को लिखित में हलफनामा दिया और एसटीएफ से यह भी लिखित में ले लिया कि उनका पता फर्जी निकला। उन्होंने अपनी दुकान के बोर्ड से पता भी मिटा दिया।

स्कोरर सहरोज अख्तर ने पता ट्रेजर टाउन का लिखाया। यहां पुलिस पहुंची तो पता चला जो फ्लैट नंबर लिखाया था वह मौजूद ही नहीं है। ऐसे ही कुछ स्कोरर के फॉर्म पर 56-ए राजेंद्र नगर लिखा था, जबकि यह पता है ही नहीं। इसके अलावा बहुत से पते अधूरे होने के कारण एसटीएफ और एसआईटी परेशान हो रही है।

ऐसे पते लिखे, जो मौजूद ही नहीं

स्कोरर अभिषेक कशहोदन ने अपना पता तिलक नगर में मकान नं. 126-ए लिखवाया। यहां रहने वाला जैन परिवार भी बार-बार पुलिस के आने से परेशान हो गया। पुलिस और एसटीएफ आती है, तो कॉलोनी में भी बदनामी होती है। परिवार ने बताया हमने कभी मकान किराए पर दिया ही नहीं। इस नाम का व्यक्ति घर में भी नहीं था। ऐसे ही स्कोरर दरवेश सिंह, अशोक कुमार मौर्य, विकास कुमार सिंह, पंकज कुमार, शशिकांत चौरसिया, कौशल कुमार के फार्म पर तिलक नगर के पते लिखे थ