- Hindi News
- साकेत नगर में पांच महीने पहले फर्जी नाम से किराए पर लिया था मकान
साकेत नगर में पांच महीने पहले फर्जी नाम से किराए पर लिया था मकान
हबीबगंजनाके के पास शनिवार रात उप्र एसटीएफ के एसआई संदीप मिश्रा और क्राइम ब्रांच भोपाल के सिपाही राघवेंद्र पांडे पर गोलियां चलाने वाला उप्र का शातिर बदमाश अंशु उर्फ आदित्य दीक्षित 2ए साकेत नगर में अपने भाई अनु दीक्षित के घर फरारी काट रहा था। उसके भाई ने पांच महीने पहले जगदीश मिश्रा के नाम के फर्जी दस्तावेज देकर ब्रोकर मनीष सोनी के माध्यम से आठ हजार रुपए प्रतिमाह पर मकान किराए पर लिया था। उधर, गोलीबारी करके भागे बदमाशों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। इधर, एसआई और सिपाही का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उप्र एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सीतापुर जेल से फरार बदमाश अंशु दीक्षित साकेत नगर में फरारी काट रहा है। इसके बाद छह सदस्यीय टीम भोपाल आई थी। यहां एएसपी क्राइम ब्रांच ने दो सिपाही उनके साथ भेजे थे। उप्र एसटीएफ का एक सिपाही, साकेत नगर में उस मकान पर नजर रखे था, जहां अंशु रह रहा था। अंशु के घर पहुंचने की सूचना के बाद एसटीएफ की टीम टवेरा में सवार हुई। जबकि एसआई संदीप मिश्रा एक कार में क्राइम ब्रांच के सिपाही राघवेंद्र पांडे और नीतेश के साथ निकले। इस बीच टीम को सूचना मिली कि अंशु किसी महिला को छोड़कर वापस निकला है। जब टीम हबीबगंज नाके से आगे बढ़ी तो उन्हें अंशु दुकान से शराब लेकर निकलते हुए नजर आया। राघवेंद्र ने गाड़ी उसकी कार के पीछे खड़ी कर दी। अंशु को समझते देर नहीं लगी और उसने गोली चला दी। गोली संदीप के पेट में लगी। राघवेंद्र ने उसे पीछे से पकड़ा तो उसने राघवेंद्र के बाएं बाजू पर गोली चला दी।
अंशु उर्फ आिदत्य
एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि गोलीबारी के बाद बदमाश कार लेकर आरआरएल तिराहे की तरफ भागा। जबकि पुलिस घायलों को लेकर हबीबगंज नाके की तरफ गई। बदमाश का मोबाइल फोन घटनास्थल पर गिर गया था, जिसे उठाने के लिए वह पलटकर आया था।
घरमें िमलीं दो पिस्टल : पुलिसको अनु के घर की तलाशी में दो पिस्टल और दस्तावेज मिले हैं। गोली चलाने के बाद अंशु साकेत नगर िस्थत घर पहुंचा और पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपने भाई अनु, भाभी पूजा और दोस्त कपिल को लेकर फरार हो गया था।
नहींदी थी थाने में सूचना : बागसेवनिया थाना प्रभारी दिनेश जोशी का कहना है कि ब्रोकर मनीष सोनी और रतनप्रकाश जैन के पास किराएदारों से संबंधित जानकारी थी। लेकिन पुलिस वेरीफिकेशन के लिए उन्होंने थाने में कोई सूचना