मैनिट में उद्यमिता पर कार्यक्रम आज
नसं. भोपाल| मैनिटऔर आईआईटी खड़गपुर के छात्र मिलकर सोमवार सुबह नौ बजे मैनिट कैंपस में उद्यमिता पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। मैनिट के ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में छात्रों को उद्यमिता के बारे में बताया जाएगा।
आईआईटी खड़गपुर की उद्यमिता सेल के सदस्य हर्ष दुबे के अनुसार कार्यक्रम को संबाेधित करने अमेरिका से भी एक्सपर्ट रहे हैं। इस कार्यक्रम में मैनिट के साथ ही शहर के सभी कॉलेजों के छात्र शामिल हो सकेंगे। कार्यक्रम मैनिट के ऑडिटोरियम में सुबह नौ बजे से शुरू होगा।