- Hindi News
- बीयू का प्रशासनिक ऑफिस सप्ताह में पांच दिन खोलने का प्रस्ताव
बीयू का प्रशासनिक ऑफिस सप्ताह में पांच दिन खोलने का प्रस्ताव
नसं. भोपाल| बरकतउल्लायूनिवर्सिटी में फाइव डेज वीक की व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार इस प्रस्ताव को मंगलवार को होने जा रही कार्य परिषद की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
प्रस्ताव के अनुसार यह व्यवस्था केवल प्रशासनिक कार्यालयों के लिए लागू होगी। शिक्षण संस्थान इसके अंतर्गत नहीं आएंगे। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद सोमवार से शुक्रवार तक ही प्रशासनिक कार्यालय संचालित होंगे। इनका समय सुबह नौ से शाम छह बजे तक करने का भी प्रस्ताव है। फिलहाल कामकाज का समय सुबह साढ़े 10 से शाम पांच बजे तक है। रजिस्ट्रार एलएस सोलंकी के अनुसार इस बदलाव से उन छात्रों को फायदा होगा, जो विभिन्न कामों से विवि आते हैं। काम के घंटे बढ़ने से उनके रुके काम अगले दिन के लिए नहीं टलेंगे। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई तो बीयू यह व्यवस्था लागू करने वाली राज्य की पहली यूनिवर्सिटी बन जाएगी।
अभी यूनिवर्सिटी में महीने के दूसरे और तीसरे शनिवार को प्रशासनिक ऑफिस बंद रहते हैं।