जीएमसी: हॉस्टल की छत पर रैगिंग
गांधीमेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के सीनियर्स ने जूनियर्स को हॉस्टल की छत पर बुलाकर रैगिंग ली। उनका कहना था कि जो स्टूडेंट टी-शर्ट पहनकर आएंगे, उन्हें दौड़कर हमीदिया अस्पताल के पांच राउंड लगाने पड़ेंगे। यह आरोप एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के एक छात्र ने लगाए हैं। उसका कहना है कि वार्डन से शिकायत करने के बाद भी कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने कोई एक्शन नहीं लिया।
छात्र के अनुसार घटना 25 सितंबर की रात की है। सेकंड ईयर के छात्रों ने हॉस्टल में रह रहे सभी 22 जूनियर्स को एफ ब्लॉक की छत पर बुलाया और रैगिंग ली। इस दौरान सीनियर्स ने फर्स्ट ईयर के एक छात्र से एक अन्य जूनियर की पिटाई भी कराई। जूनियर्स का आरोप है कि सीनियर्स उनसे शराब मंगवाते हैं, इनकार करने वालों के साथ मारपीट की जाती है।
शिकायतके बाद कर रहे ज्यादा परेशान : छात्रने बताया कि रैगिंग की शिकायत करने से नाराज सीनियर्स ने फर्स्ट ईयर के हॉस्टलर्स और डे-स्कॉलर्स के दो ग्रुप बना दिए हैं। डे-स्कॉलर छात्रों को क्लास रूम में अागे की बेंच पर बैठने नहीं दिया जा रहा है।
^फर्स्ट ईयर के किसी भी स्टूडेंट अथवा उसके परिजन ने रैगिंग की शिकायत नहीं की है। कुछ लोग कॉलेज की छवि धूमिल करने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं। डॉ.बीपी दुबे, डीन,जीएमसी