पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायर्ड सैनिकों ने सीएम के सामने रखीं समस्याएं

रिटायर्ड सैनिकों ने सीएम के सामने रखीं समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थ्रीईएमई सेंटर में रविवार को पूर्व सैनिकों ने रैली निकाली। इसमें होशंगाबाद, इटारसी, सागर भोपाल सहित आसपास के एक हजार पूर्व सैनिक शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याएं सीएम के सामने भी रखीं। रैली भोपाल उप क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल डीएम करियप्पा के नेतृत्व में निकाली गई थी। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे। रैली का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, नागरिक, प्रशासन और सेना के बीच समन्वय स्थापित करना था। पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनने के लिए स्टॉल लगाए गए थे।

यहां लेफ्टिनेंट जनरल अशोक सिंह ने सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी और समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पूर्व सैनिक कल्याण के लिए एक अलग विभाग का गठन करने की घोषणा की। जिसका जिम्मा एक मंत्री को सौंपा जाएगा।





मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कार्यक्रम के दौरान की। सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि जो सैनिक 40 साल की उम्र में सेवानिवृत्त हो जाते हैं, उन्हें पुलिस विभाग में नौकरी दी जाए। ताकि प्रदेश में सख्ती के साथ क्राइम पर कंट्रोल किया जा सके।