पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभर के स्कूलों में केजी से लेकर पीजी तक की मुफ्त मिले शिक्षा

देशभर के स्कूलों में केजी से लेकर पीजी तक की मुफ्त मिले शिक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशभरके स्कूलों में केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त की जाना चाहिए। ऐसा करने पर ही शिक्षा के बाजारीकरण एवं निजीकरण पर रोक लग सकती है। इससे हर राज्य के खर्च पर समान शिक्षा प्रणाली की स्थापना की जा सकेगी। बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए अखिल भारत शिक्षा संघर्ष मोर्चा द्वारा 45 संगठनों के साथ मिलकर देश के विभिन्न राज्यों में 2 नवंबर से अखिल भारत शिक्षा संघर्ष यात्रा-2014 का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का समापन 4 दिसंबर को भोपाल में होगा।

यह निर्णय रविवार शाम गांधी भवन में 45 संगठनों की राज्य आयोजन समिति ने लिया। इस दौरान अनिल सदगोपाल, एलएस हरदेनिया, गोविंद एस आसीवाल, सुश्री माधुरी उपस्थित थीं। अखिल भारत शिक्षा अधिकार मंच के सचिव अनिल सदगोपाल ने मीडिया को बताया कि यह यात्रा 2 नवंबर से सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून के खिलाफ इरोम शर्मिला के संघर्ष में एकजुटता के साथ प्रदेश सहित पूरे देश में शुरू हो रही है।

प्रदेश की जिला ब्लाक स्तरीय यात्राएं उन देशव्यापी आंचलिक यात्राओं में मिल जाएंगी, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों से निकलेंगी।