पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर भोपाल

सिटी रिपोर्टर भोपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल

हर्षऔर उल्लास से भरे \\\"अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2014\\\' में रविवार को प्रतिभागियों का उत्साह चरम पर था। लाइव म्यूजिक पर थिरकते कदमों के बीच हर एजग्रुप के लोगों ने मां दुर्गा की उपासना की। भेल दशहरा मैदान में आयोजित इस भव्य महोत्सव में कोई भगवान गणेश का मुखौटा पहने डांडिया-रास कर रहा था तो कोई अट्रैक्टिव प्रॉप्स के साथ। महीनेभर की प्रैक्टिस के बाद पार्टिसिपेंट्स ने कदम से कदम मिलाकर महोत्सव को जोश और उमंग से भर दिया। इस दौरान यंगस्टर्स के ग्रुप्स अपनी ड्रेसेस और प्रॉप्स के चलते आकर्षण का केंद्र बने। कुछ पार्टिसिपेंट्स ने मोर पंख, डिजाइनर छतरी, मटकी, राधा-कृष्ण की झांकी जैसे प्रॉप्स कैरी किए।

फूडजोन में टेस्टी डिशेज

गरबाकी मस्ती के बीच लोगों के लिए यहां जायकेदार फूड आइटम्स भी अवेलेबल कराए जा रहे हैं। फूड स्टॉल्स पर गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और मप्र के स्पेशल डिशेज हैं। फूड लवर्स जेठालाल का ठेपला, अंगूर खजूर की चटनी के साथ दाबेली, स्पाइसी चीज़ पनीर पराठा जैसी डिशेज का स्वाद चख रहे हैं। साथ ही महोत्सव स्थल पर गोरखपुरी पान भी अवेलेबल हैं। इनमें मगही पान, फलहारी पान, स्पेशल गुलकंद पान जैसे फ्लवेर्स को लोगों ने जमकर एंजाॅय किया।

टैटूमें नियॉन है खास

गरबामहोत्सव स्थल पर लगे टैटू कॉर्नर पर यंगस्टर्स डिफरेंट डिजाइंस के टैटूज़ भी बनवाते नजर आए। इस बार टैटू में नियॉन का जादू छाया हुआ है।