पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन खराब, झूले होंगे चालू

ट्रेन खराब, झूले होंगे चालू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमलानेहरू उद्यान चिल्ड्रन पार्क में छह माह से बंद बच्चों की ट्रेन फिलहाल शुरू नहीं हो सकेगी। लेकिन झूलों को जनवरी में शुरू कर दिया जाएगा। ट्रेन में तकनीकी खराबी है, इसलिए इसे शुरू करने में एक-दो माह का वक्त लग सकता है।

नगर सलाहकार समिति की बैठक में भेल प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी। छह माह पहले टॉय ट्रेन पटरी से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बंद कर दी गई थी। बैठक में टाउनशिप के बाजार और चारों सेक्टरों को सुधारने और भेल की खाली भूमि राज्य शासन को वापस करने की जगह नए कर्मचारियों को मकान बनाने के लिए देने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि अवधपुरी में पुलिस चौकी के लिए अगर कोई पत्र आता है तो उस बारे में प्रबंधन से चर्चा कर जगह दी जा सकती है। विजय मार्केट में तैयार हो चुके हॉकर्स कार्नर पर जल्दी ही हाथ ठेले शिफ्ट किए जाएंगे। बाजारो में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सामान जब्त करने का भी निर्णय लिया गया।









नगर प्रशासक प्रदीप मिश्रा ने जानकारी दी कि रोजाना टाउनशिप को सुधारने के लिए किए जा रहे कार्यों की रोजाना समीक्षा कर रहे हैं। टाउनशिप में करीब 1500 दुकानें हैं, जिनमें से करीब 400 दुकान दो प्रमुख विजय मार्केट और गांधी मार्केट में हैं। इन दोनों मार्केट की दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान की वीडियो ग्राफी की जा रही है। इसके आधार पर जुर्माने की राशि हर माह भेजे जा रहे बिलो में दर्ज हो रही है। नई प्लानिंग के अनुसार प्रशासन अब सामान जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर रहा है।

बैठक में यह थे मौजूद

सलाहकार समिति के अध्यक्ष जीएम विश्वास भावे, जीएम चौरागड़े, प्रदीप मिश्रा, एमके जैन, दीपक गुप्ता इंटक, देवेंद्र जाटव एचएमएस, सादिक खान केटीयू यूनियन से मौजूद थे।