पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 दिन बाद भी मलिक तक नहीं पहुंची पुलिस

15 दिन बाद भी मलिक तक नहीं पहुंची पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेतवाअपार्टमेंट में मेहता दंपती के फ्लैट में घुसकर हमला करवाने के सूत्रधार मलखान उर्फ मलिक को पुलिस 15 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मलिक के लिए जिस भी ठिकाने पर पुलिस द्वारा दबिश दी गई, वह पहले ही भाग निकला।

सूत्र बताते हैं कि मलिक को पुलिस के हर कदम की पहले ही जानकारी मिल जा रही है। उसकी तलाश के लिए पुलिस अब तक औबेदुल्लागंज, मंडीदीप, शाहपुरा समेत कई ठिकानों पर दबिश दे चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मलिक ने भोपाल के बाहर पनाह ली है। पुलिस का दावा है कि उसके नए ठिकाने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, पुलिस ने मलिक की प्रॉपर्टी की पड़ताल भी शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि इतने कम समय में उसने इतनी संपत्ति कैसे अर्जित कर ली?