पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होशंगाबाद में इन्वेस्टर्स समिट 2014 आज

होशंगाबाद में इन्वेस्टर्स समिट-2014 आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| नर्मदापुरमसंभाग में उद्योगों के विकास के लिए आयोजित की जा रही इन्वेस्टर्स समिट 15 दिसंबर को मालाखेड़ी स्थित रेशम केंद्र में होगी। इसमें 150 निवेशक भाग लेंगे। समिट से संभाग में उद्योगों की स्थापना के लिए नए रास्ते खुलेंगे। इसमें संभाग के अलावा भोपाल, दिल्ली, मुंबई के उद्योगपति भी शामिल होंगे। समिट सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस दौरान उद्योगपति संभाग में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी लेंगे, एमयू करेंगे और उद्योगों से जुड़े अनुभव बांटेंगे।





समिट का शुभारंभ कमिश्नर के संबोधन से होगा। प्रदेश में पहली बार किसी भी संभाग में यह समिट हो रही है। नर्मदापुरम संभाग के तीनों जिलों होशंगाबाद, बैतूल और हरदा में औद्योगिक विकास की संभावनाएं सबसे ज्यादा हैं। इसलिए यहां यह समिट की जा रही है।