- Hindi News
- सिपाही के घर से सरकारी पिस्टल कारतूस चोरी
सिपाही के घर से सरकारी पिस्टल कारतूस चोरी
भोपाल|अशोका गार्डनइलाके से शनिवार तड़के एसटीएफ के एक सिपाही के घर से उसकी सरकारी पिस्टल, मैगजीन समेत 10 जिंदा कारतूस आैर सात हजार रुपए चोरी हो गए। आरोपियों ने वारदात को उस समय महज 20 मिनट में अंजाम दे दिया, जब सिपाही अपने डॉगी को घुमाने ले गया था। पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय सुनील कुमार बाहोत विनायक होम्स में अपनी प|ी आैर बच्चे के साथ रहते हैं। एसटीएफ से उन्हें सरकारी पिस्टल आैर कारतूस मिले हुए हैं। शनिवार तड़के 3.50 बजे सुनील घर की कुंडी बाहर से लगाकर डॉगी को घुमाने बाहर निकले थे। 20 मिनट बाद जब सुनील घर लौटे तो उन्होंने पाया कि कुंडी खुली हुई थी। घर के अंदर जाने पर देखा कि अलमारी का दरवाजा खुला हुआ है। उसमें रखी 9 एमएम की पिस्टल, सात हजार रुपए आैर मैगजीन में लगे 10 जिंदा कारतूस गायब थे। सुनील ने घटना की जानकारी अपने अधिकारियों को दी।
छानबीन करने के बाद अशोका गार्डन पुलिस ने शाम को सुनील की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।