पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मान्य नहीं किए सेल्फ अटेस्टेड प्रवेश पत्र

मान्य नहीं किए सेल्फ अटेस्टेड प्रवेश-पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापमंद्वारा रविवार को आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग की भर्ती परीक्षाओं में कई उम्मीदवार शामिल नहीं हो सकीं। व्यापमं की दलील थी कि इन उम्मीदवारों ने अपने प्रवेश-पत्र किसी गजेटेड ऑफिसर से अटेस्ट नहीं करवाए थे। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में निर्देश दिए हैं कि लोगों के सेल्फ अटेस्टेड दस्तावेज भी स्वीकार किए जाएंगे। व्यापमं ने इस व्यवस्था का पालन नहीं किया। इससे कई केंद्रों पर हंगामा भी हुआ।

व्यापमं द्वारा महिला पर्यवेक्षक की भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को सुबह नौ बजे केंद्र पर बुलाया गया था। करोंद स्थित सरदार पटेल हायर सेकंडरी स्कूल में पहुंची आराधना नगर निवासी रेणु सारंग ने बताया कि केंद्र के स्टाफ ने उन्हें गजेटेड ऑफिसर द्वारा अटेस्टेड प्रवेश पत्र लाने पर परीक्षा में बैठने नहीं दिया। ऐसे करीब दो दर्जन उम्मीदवार परीक्षा देने से वंचित रहे। व्यापमं के प्रवक्ता आलोक निगम ने बताया कि परीक्षा के विज्ञापन में गजेटेड ऑफिसर से अटेस्टेशन की बात कही गई थी, जिस पर कई उम्मीदवारों ने ध्यान नहीं दिया।

कमला नेहरू स्कूल से सिविल जज वर्ग-2 एंट्री लेवल की परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी।