सह्याद्रि के रहवासियों का सफाई अभियान
भोपाल|भदभदा रोडस्थित सह्याद्रि परिसर के रहवासियों ने रविवार को सफाई अभियान का शुभारंभ किया। सह्याद्रि आवास समिति की महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे आसपास के वातावरण को हमेशा स्वच्छ रखेंगी। महिला सदस्यों ने अभियान का शुभारंभ करते हुए पहले दिन सभी ब्लॉक के आसपास सफाई की। समिति के अध्यक्ष गणेशदत्त जोशी ने बताया कि अभियान के तहत परिसर के सभी रहवासी महीने में एक दिन इसी तरह जुटकर पूरे परिसर की सफाई करेंगे। जोशी ने बताया कि रहवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर यह पहल शुरू की है। इधर, प्रगतिशील क्षेत्रीय राजपूत संस्था के करीब 100 कार्यकर्ताओं ने ज्योति टॉकीज चौराहे से बोर्ड ऑफिस चौराहे तक सड़क की सफाई की।
सह्याद्रि परिसर के रहवासियों ने रविवार को सभी ब्लॉक के आसपास सफाई की।