पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन में लिया गौ क्रांति का संकल्प

सम्मेलन में लिया गौ क्रांति का संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। राजधानीके छोला दशहरा मैदान में रविवार को देश के कई स्थानों से आए गौ भक्तों ने महंत चंद्रमादास त्यागी अन्य संतों की उपस्थिति में गौ क्रांति का संकल्प लिया। भारतीय गौ क्रांति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल मणि महाराज ने कहा कि संस्कृति की रक्षा और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए गौ क्रांति लाना होगी। यह तभी संभव है, जब हम गौ माता का संरक्षण कर उसकी रक्षा करें। गृहमंत्री बाबूलाल गौर को सौंपे गए पांच सूत्रीय ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने गौ हत्यारों को मृत्यु दंड देने की मांगें प्रमुख हैं। मंच से घोषणा कि गई कि यदि केंद्र सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो फरवरी 2015 में दिल्ली पहुंच कर 25 लाख गौ भक्त प्रदर्शन करेंगे।

भारतीय गौ क्रांति मंच द्वारा रविवार को छोला दशहरा मैदान में गौ रक्षा सम्मेलन में महंत चंद्रमादास त्यागी, गोपालमणि महाराज, गृहमंत्री बाबूलाल गौर मौजूद रहे।