- Hindi News
- भोपाल हबीबगंज स्टेशन पर पिज्जा हट भी खुलेंगे
भोपाल हबीबगंज स्टेशन पर पिज्जा हट भी खुलेंगे
भोपालऔर हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर अगले साल फरवरी के अंतिम सप्ताह से मल्टी नेशनल कंपनियों का पिज्जा, कॉफी और वेज तथा नॉन वेज फूड आइटम्स की बिक्री होगी। इसके लिए वहां फूड कियोस्क खोले जाएंगे।
रेलवे ने ए-1 और ग्रेड के स्टेशनों पर क्विक सर्विस रेस्टोरेंट चेन सिस्टम के तहत यह सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए रेलवे, मुंबई की कंपनी ट्रेवल फूड सर्विस (टीएफसी) का सहयोग लेगा। कंपनी मल्टीनेशनल ग्रुप्स से फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट कर यह सामान उपलब्ध करवाएगी। स्टेशनों पर टीएफसी का मुंबई का बड़ा पाव भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह योजना हावड़ा, अहमदाबाद, नागपुर, जयपुर और विजयवाड़ा स्टेशनों पर भी शुरू होगी।
फूड आइटम्स का स्टेशन और बाजार का रेट एक समान रहेगा।