- Hindi News
- अब ओटी में ही नसबंदी ऑपरेशन करेंगे डॉक्टर
अब ओटी में ही नसबंदी ऑपरेशन करेंगे डॉक्टर
भोपाल|प्रदेश केसरकारी डॉक्टर अब कैंप में नसबंदी आॅपरेशन नहीं करेंगे। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नसबंदी के बाद 15 महिलाओं की मौत के मद्देनजर मध्यप्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (एमपीएमओए) ने यह फैसला किया है। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि आॅपरेशन थिएटर में ही नसबंदी कराने का नियम बनाया जाए।
रविवार को होटल अमर विलास में हुई बैठक के बाद एमपीएमओए के अध्यक्ष डॉ. अजय खरे ने बताया कि नसबंदी शिविर में आॅपरेशन करना, लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने की तरह है। ऐसे में आॅपरेशन थिएटर में ही नसबंदी कराना चाहिए। बैठक में डॉक्टरों की कमी, संविदा डॉक्टरों को नियमित करने, डॉक्टरों के समयमान वेतनमान की विसंगति दूर करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। एमपीएमओए के पदाधिकारियों ने प्रदेश में नए अस्पताल खोलने और खाली पड़े पदों को भरने की जरूरत बताई। उन्होंने संविदा पर काम कर रहे डॉक्टरों को नियमित करने की भी मांग की।