पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाबा संचालक के बेटे ने फांसी लगाई

ढाबा संचालक के बेटे ने फांसी लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|अशोक गार्डनथाना क्षेत्र में एक ढाबा संचालक के बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। स्वदेश नगर निवासी बलवीर सिंह का होटल मनप्रीत के पास बलवीर ढाबा है। शनिवार रात करीब 11 बजे उनके 26 वर्षीय बेटे दारा सिंह ने अपने घर में पंखे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर में मौजूद परिवार के सदस्य दारा को लेकर अस्पताल पहुंचे। कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पिता के साथ ढाबे का काम संभालता था।