पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार पोस्टिंग करे तो नहीं करेंगे जी हुजूरी

सरकार पोस्टिंग करे तो नहीं करेंगे जी-हुजूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यप्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों ने रविवार को खुलकर नाराजगी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि जिलों में एसडीओ की बात हो या फिर एसएएस अफसरों के प्रमोशन की, जीएडी इसे गंभीरता से नहीं लेता। जबकि आईएएस अफसरों के मामले में एक दिन की देरी नहीं होती है।

अफसरों ने कहा कि राज्य में एसएएस से आईएएस में प्रमोशन के 31 पद खाली हैं, लेकिन प्रक्रिया तीन साल से जीएडी में लंबित है। संघ के नवनिर्वाचित महासचिव दीपक सक्सेना ने यहां तक कह दिया कि एसडीएम की पोस्टिंग राज्य सरकार करे तो डिप्टी कलेक्टर, कलेक्टरों के आगे पीछे घूमना बंद कर देंगे। क्योंकि सरकार इनके ट्रांसफर एक जिले से दूसरे जिले में करती है। इसके बाद उन्हें एसडीएम अथवा एसडीओ बनाना कलेक्टर के हाथ में रहता है। यही वजह है कि एसडीओ हर काम कलेक्टर के दबाव में करते हैं। संघ के मुख्यालय आकांक्षा परिसर में रविवार को हुए एसएएस के अधिवेशन में नगर निगम के अपर आयुक्त जीपी माली को फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। इस दौरान एसएएस अफसरों ने अपनी समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया। ज्यादातर अफसर प्रमोशन नहीं मिलने से परेशान हैं। खासकर वे अफसर, जिनका आईएएस पद पर प्रमोशन होना है।









ऐसे अफसरों ने कहा कि नियम के अनुसार वे 15-16 साल की सर्विस में आईएएस में प्रमोशन के लिए पात्र होते हैं, लेकिन जीएडी की लापरवाही के चलते 25-26 साल की सेवा के बाद भी उन्हें यह तमगा नहीं मिल पा रहा है। ऐसी कई गंभीर समस्याओं को लेकर अधिवेशन में प्रस्ताव पारित किए गए।

अधिवेशन को संबोधित करते राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बसंत कुर्रे।