पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले टारगेट पूरा करो, फिर लाल पीली बत्ती की बात

पहले टारगेट पूरा करो, फिर लाल-पीली बत्ती की बात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले सदस्यता महाअभियान का टारगेट पूरा करें, उसके बाद लाल पीली बत्ती की अपेक्षा करें। चौहान सोमवार को भाजपा सदस्यता महाअभियान की बैठक के बाद हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में बोल रहे थे। कोर कमेटी में वरिष्ठ नेता सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत समेत अन्य 12 सदस्य शामिल हैं। इस कमेटी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सदस्यता अभियान का कार्यक्रम तैयार किया है।

कार्यक्रम के अनुसार 31 मार्च तक प्रदेश में 2 करोड़ 21 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करना है। बीते साल 31 अक्टूबर को शुरू हुए सदस्यता अभियान के बाद अभी तक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 37 लाख सदस्य ही बन पाए हैं। इसके पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष और प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने सदस्यता महाअभियान की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।

लाल-पीलीबत्ती में पहुंचे नवनिर्वाचित महापौर

अभियानकी समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश के कुछ महापौर लाल-पीली बत्ती की गाड़ियों में सवार होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। बुरहानपुर के महापौर अनिल भोंसले बिना नंबर की स्कार्पियो पर लाल बत्ती लगाकर पहुंचे। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने जब उनसे इस संबंध में सवाल किया, तो वे गोलमोल जवाब देते नजर आए। वहीं, सागर नगर निगम के महापौर अभय दरे से जब पत्रकारों ने पूछा कि वे पीली बत्ती लगाकर नगर निगम सीमा के बाहर कैसे गए? इस पर उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए लोगों से माफी मांगी।

नए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाते विनय सहस्त्रबुध्दे

अभियान का लक्ष्य वास्तविकता से परे : सहस्त्रबुद्धे

मनीषदीक्षित, भोपाल | भाजपाउपाध्यक्ष और मप्र के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे का मानना है कि प्रदेश इकाई ने सदस्यता अभियान का जो लक्ष्य रखा है वह वास्तविकता से परे है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में पार्टी को लगभग सवा करोड़ वोट मिले, वहां इससे ज्यादा लक्ष्य रखने का कोई औचित्य नहीं दिखता। सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए भोपाल आए सहस्त्रबुद्धे ने भास्कर से चर्चा में कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई को जितने मत मिले हैं, सदस्य उसके आसपास ही होने चाहिए। प्रदेश प्रभारी ने अभियान के आंकड़ों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि संगठन ने दावा किया था कि प्रदेश से सवा दो करोड़ से अधिक नए सदस्य बनाए जाएंगे, लेकिन आज तक भाजपा की सदस्यता लगभग 38 लाख (इसमें छत्तीसगढ़ के सात लाख सदस्य भी शामिल हैं) ही पहुंच पाई है और केवल डेढ़ महीने का समय बचा है।