पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कियोस्क पर भी होंगे आधार के एनरोलमेंट

कियोस्क पर भी होंगे आधार के एनरोलमेंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदिअब तक आधार नंबर के लिए एनरोलमेंट नहीं कराया है तो आपके पास अवसर है। पंद्रह दिन बाद एमपी ऑनलाइन के कियोस्क पर एनरोलमेंट का काम होगा। इसके लिए यूआईडी स्टेट सोसायटी और एमपी ऑन लाइन के बीच करार की औपचारिकता पूरी हो गई है। अभी नॉन स्टेट रजिस्ट्रार के दायरे की चुनिंदा एजेंसियां ही यह काम कर रही थीं।

यूआईडी सोसायटी के स्टेट रजिस्ट्रार एवं गृह सचिव मदन कुमार ने बताया कि मशीनों की संख्या कम होने से यह काम तेजी से पूरा नहीं हो पा रहा था। इस कारण एमपी ऑनलाइन से करार कर रहे हैं। शुरुआती चरण में 13 जिलों - रायसेन, शाजापुर, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, सिवनी, अलीराजपुर और झाबुआ में नई व्यवस्था होगी। शेष 37 जिलों में यह व्यवस्था बाद में होगी।