- Hindi News
- दो फ्लाईओवर बनने से घटेगा ट्रैफिक का दबाव
दो फ्लाईओवर बनने से घटेगा ट्रैफिक का दबाव
न्यू मार्केट में अपेक्स बैंक तिराहे पर ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए 86.56 करोड़ रुपए से दो फोरलेन फ्लाईओवर प्रस्तावित हैं। पहला फ्लाईओवर कमला नेहरू स्कूल से होटल पलाश होते हुए टीटीटीआईआर रोड पर पॉलीटेक्निक चौराहे के पास उतारा जाएगा। पहले इसे होटल पलाश तक ही रखा गया था। इसके लिए कमला नेहरू स्कूल के भवन को तोड़ा जाएगा, जबकि दूसरा फ्लाईओवर (ग्रेड सेपरेटर ) टीन शेड से समन्वय भवन तक बनाया जाएगा। इससे लोगों को तिराहे पर ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जबकि फ्लाईओवर के बन जाने पर न्यू मार्केट जाकर सीधे पॉलीटेक्निक चौराहा या और आगे जाना चाहते हैं, वे इसका उपयोग कर ट्रैफिक जाम से बच सकेंगे।
येहोंगी मुख्य चुनौतियां
{एक सालमें इस जमीन पर 450 से ज्यादा अतिक्रमण हो गए हैं।
{सरकारीआवासोंको तय वक्त में खाली करना और बड़े प्रोजेक्ट के लिए बड़ी कंपनियों को लाना पारदर्शिता रखना।
{कंपनीको उसके हिस्से की जमीन बिना किसी विवाद के हस्तांतरित करना।