- Hindi News
- परिवहन विभाग की सब इंस्पेक्टर परीक्षा स्थगित
परिवहन विभाग की सब इंस्पेक्टर परीक्षा स्थगित
भोपाल | व्यावसायिकपरीक्षा मंडल (व्यापमं) ने 15 फरवरी को होने वाली परिवहन विभाग की सब इंस्पेक्टर विभागीय पदोन्नति परीक्षा स्थगित कर दी है। व्यापमं अब इस सप्ताह के अंत में नया परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा।
व्यापमं के चेयरमैन एमएम उपाध्याय ने बताया कि परिवहन विभाग के 55 साल की उम्र तक के क्लर्कों को सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति देने के लिए विभागीय परीक्षा होना थी। इसके लिए 300 कर्मचारियों ने फाॅर्म भरा है। परिवहन विभाग की मांग पर परीक्षा को स्थगित किया गया है। परिवहन विभाग ने 19 साल बाद विभाग के क्लर्कों को सब इंस्पेक्टर बनाने के लिए विभागीय पदोन्नति परीक्षा आयोजित कराई है।