पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी के फ्लैट से पांच लाख के जेवर चुराए

व्यापारी के फ्लैट से पांच लाख के जेवर चुराए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | न्यूकबाड़खाना स्थित व्यापारी के सूने फ्लैट से बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब पांच लाख रुपए के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने ये जेवरात बेटे की शादी के लिए खरीदे थे। वारदात के वक्त वे शादी के कार्ड बांटने गए हुए थे। हनुमानगंज थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

जैन कॉम्प्लेक्स, न्यू कबाड़खाना निवासी 62 वर्षीय अशोक शर्मा का सुपर कोच गैरिज नाम से ट्रक बॉडी मेकिंग का कारोबार है। अशोक के मुताबिक उन्होंने अयोध्या नगर में नया मकान खरीदा था, जिसमें शिफ्टिंग चल रही है। परिवार फिलहाल अयोध्या नगर में रह रहा है, वे पुराने किराए के फ्लैट में। 15 फरवरी को उनके बेटे गौरव की शादी होनी है। रविवार सुबह वे शादी के कार्ड बांटने सीहोर गए थे।

रात करीब 11 बजे लौटे तो दरवाजे का कुंदा टूटा मिला। अंदर दाखिल होने पर पता चला कि अलमारी में रखे 15 तोला सोने और डेढ़ किलो चांदी के जेवर गायब थे। पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि दोपहर में उनके फ्लैट का दरवाजा खुला नजर आया था।