- Hindi News
- यात्री बस किराए में कमी को लेकर नहीं हुआ निर्णय
यात्री बस किराए में कमी को लेकर नहीं हुआ निर्णय
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | भोपाल
बसोेंके किराए में कमी करने के लिए मंगलवार को मंत्रालय में किराया निर्धारण बोर्ड की बैठक हुई। हालांकि बैठक बेनतीजा रही, क्योंकि शासन की तरफ से किराए में प्रति किलोमीटर 8 पैसे तक की कमी करने को कहा गया। वहीं, बस ऑपरेटर चाहते हैं कि किराए में प्रति किलोमीटर अधिकतम पांच पैसे ही कम किए जाएं। इस पर अगले सप्ताह ही फैसला होने की उम्मीद है।
परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह और परिवहन आयुक्त शैलेंद्र श्रीवास्तव की गैर मौजूदगी में बसों के किराए में कमी के लिए हुई किराया निर्धारण बोर्ड की बैठक में बस ऑपरेटरों की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ही पहुंचा। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सचिव परिवहन मलय श्रीवास्तव ने की। किराया निर्धारण बोर्ड के सदस्य केपिटल रोडवेज के संचालक चरणजीत सिंह गुलाटी ने बताया कि फिलहाल बस किराए में कमी के संबंध में कोई निर्णय नहीं हो सका है। उनके मुताबिक 3 से 5 पैसे प्रति किमी तक ही किराए में कमी हो सकती है।
डीजलका रेट कम हुआ पर किराया नहीं घटा
पिछलेतीन महीने के दौरान ही डीजल के रेट 10 रुपए प्रति लीटर घट गए हैं। इसके बाद भी बस ऑपरेटरों ने किराए में कमी नहीं की है। जबकि परिवहन मंत्री पिछले सप्ताह ही किराए में 10 से 12 फीसदी तक की कमी की मंशा जता चुके हैं। परिवहन मंत्री का कहना है कि जब डीजल के रेट के साथ राज्य सरकार ने परमिट टैक्स में कमी कर दी है तो बस ऑपरेटरों को भी किराए में कमी करना चाहिए। मंत्री ने यहां तक कहा है कि अच्छी सड़कें होने के कारण अब बसों का संचालन काफी सुगम हो गया है और ऑपरेटरों का मेंटेनेंस समय बचने लगा है। इसलिए उन्हें भी यात्रियों के हित में किराए में कमी करना ही चाहिए।