- Hindi News
- कोर्ट में नहीं गए वकील सीजेआई से मिलेंगे
कोर्ट में नहीं गए वकील सीजेआई से मिलेंगे
स्टेटबार काउंसिल के आह्वान पर मंगलवार को पूरे प्रदेश में वकील अदालतों में हाजिर नहीं हुए। इससे अदालतों में कामकाज प्रभावित हुआ। इधर भोपाल में भी वकीलों ने अदालतों के कामकाज में हिस्सा नहीं लिया। इस बीच मप्र हाईकोर्ट बार, जिला बार, हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन और मप्र स्टेट बार काउंसिल की मंगलवार को हुई संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले सप्ताह शिष्ट मंडल नईदिल्ली में भारत के प्रधान न्यायाधीश से चर्चा करेगा। हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष आदर्शमुनि त्रिवेदी के अनुसार इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
बहिष्कारपर बीसीआई को आपत्ति
बारकाउंसिल ऑफ इंडिया बीसीआई के सचिव जेआर शर्मा ने मप्र स्टेट बार के कार्यकारी सचिव मुकेश मिश्रा को एक पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि मप्र स्टेट बार काउंसिल द्वारा हाईकोर्ट के कुछ जजों की अदालत के बहिष्कार के आह्वान की जानकारी मुझे मिली है। मुझे पता चला है कि कुछ सदस्यों ने अनावश्यक दबाव डालने के इरादे से ऐसा किया है। यदि कोई वास्तविक मुद्दा है तो वह बार एसोसिएशन की चिंता का विषय हो सकता है। मप्र बार काउंसिल न्यायालयों के बहिष्कार के आह्वान के निर्णय पर पुनर्विचार करे और उसे वापस ले।