- Hindi News
- सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेने वाले छात्रों को मिलेगा स्मार्ट फोन
सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेने वाले छात्रों को मिलेगा स्मार्ट फोन
भाेपाल| मध्यप्रदेशमें अब सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों को सरकार स्मार्ट फोन प्रदान करेगी। इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार भी होगा। इसमें सभी छात्र-छात्राओं के मोबाइल फोन नंबर कॉलेज प्रिंसिपल के पास होंगे, जिसके माध्यम से छात्रों को सरकारी योजनाओं के मैसेज किए जा सकेंगे। पहले चरण में भोपाल के नौ कॉलेजों के 6319 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन प्रदान किए जाएंगे। इसमें 3 हजार रुपए तक के फोन छात्रों को मिलेंगे। मोबाइल फोन के लिए कॉलेज में प्रवेश लेने के दिन से फोन वितरित किए जाने तक 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।