पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट चैकिंग स्टाफ ने सांसद को दिया ज्ञापन

टिकट चैकिंग स्टाफ ने सांसद को दिया ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाेपाल| इंडियनरेलवे टिकट चैकिंग स्टाफ आर्गेनाईजेशन (आईआरटीसीएसओ) की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भोपाल के सांसद आलोक संजर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं को हल करवाने की मांग की है। उनकी प्रमुख मांगों में खाली पद भरे जाने, गर्मी के मौसम में काला कोट नहीं पहनने, एक साथ पांच कोच चेक नहीं करना आदि हैं।

सांसद ने मांगों को रेल मंत्री सुरेश प्रभु को सौंपने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे इन मांगों को हल करवाकर रेल बजट में उनकी घोषणा करवाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर आईआरटीसीएसओ के नवागत अध्यक्ष डॉ. मुकेश गौतम, महासचिव महेंद्रनाथ श्रीवास्तव, सह महासचिव हेमंत सोनी मौजूद थे।