पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरेरा कॉलोनी में बनेगा नया सीवेज सिस्टम

अरेरा कॉलोनी में बनेगा नया सीवेज सिस्टम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| अरेराकॉलोनी - 1 से - 8 तक नया सीवेज सिस्टम बनाया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा करते हुए सीवेज सिस्टम की डीपीआर बनाने के निर्देश जारी किए। वे 12 नंबर स्टॉप पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जमीन के लीजरेंट का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। कलियासोत डेम की डूब में जमीन के मालिकों को पट्टे मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने सभा में बताया कि गरीबों के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं का फायदा लोगों को मिल सके, इसके लिए भोपाल में शिविर लगाए जाएंगे।





उन्होंने 12 नंबर पर 12 फरवरी को सुबह 10 बजे शिविर लगाने के लिए निर्देश दिए।