पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस में बड़े बदलाव की कवायद शुरू

कांग्रेस में बड़े बदलाव की कवायद शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | कांग्रेसके राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश बुधवार को भोपाल रहे हैं। मोहन प्रकाश अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान कांग्रेस के सदस्यता अभियान, नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी को मिली करारी हार की समीक्षा और प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन एवं संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन के जिला अध्यक्षों को बदले जाने की संभावना है। मोहन प्रकाश बुधवार को दोपहर 1 बजे से पीसीसी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से वन टू वन चर्चा करेंगे।