- Hindi News
- दो बिल्डरों पर छापा, एक करोड़ की कर चोरी पकड़ी
दो बिल्डरों पर छापा, एक करोड़ की कर चोरी पकड़ी
भोपाल | राजधानीके दो बिल्डरों और उनसे जुडे़ ठेकेदारों के भोपाल ग्वालियर के ठिकानों पर छापा मार कर वाणिज्यिक कर विभाग ने एक करोड़ रुपए की कर चोरी पकड़ी है। बिल्डर्स ठेकेदार अब तक पचास लाख रुपए जमा करा चुके हैं और छापे की कार्रवाई अभी जारी है।
वाणिज्यिक कर विभाग के एंटी एवेजन ब्यूरो और हाल ही में बने कंस्ट्रक्शन सर्किल ने एक साथ मिल कर यह कार्रवाई की। विभाग की टीम ने मंगलवार को भोपाल के क्रिस्टल एच बिल्डर्स और कलाश्री फेथ बिल्डर्स के एमपी नगर और कोलार रोड स्थित दफ्तरों और साइट के साथ इन दोनों से जुड़े ठेकेदारों के भोपाल और ग्वालियर के ठिकानों पर छापा मारा।