धर्म कोे जीवन में उतारें: मुनि वीर सागर
भोपाल| ग्यारहसौ क्वार्टर्स स्थित वर्धमान दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को पंच कल्याणक महोत्सव में मुनि आदिसागर महाराज की आहारचर्या का नजारा अद्भुत था। विधान के पात्र सौधर्म इंद्र, कुबेर, महायज्ञ नायक इंद्र इंद्राणियां भगवान के लिए आहार लिए खड़े थे। मुनि वीर सागर महाराज ने धर्म सभा में कहा कि धर्म तभी सुरक्षित रहेगा, जब हम उसे जीवन में उतारेंगे। केवल पुस्तकों में लिखा या पढ़ाया जाए वह धर्म नहीं है।