पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौदह सीटों पर दिल्ली में विजय दिलाई

चौदह सीटों पर दिल्ली में विजय दिलाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीमें आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत में मध्यप्रदेश की ‘आप’ टीम की खासी भूमिका रही। आप पार्टी ने दिल्ली में 67 सीटें जीत दर्ज की है, जिनमें 14 सीटें ऐसी रही जिनकी कमान मध्यप्रदेश के ‘आप’ कार्यकर्ताओं के पास थी। इतना ही नहीं दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट से तो भोपाल में पढ़े प्रवीण कुमार देशमुख ने जीत दर्ज की। यह कहना है आप पार्टी की दिल्ली में हुई जीत के बाद पार्टी के विजय जुलूस में शामिल हुए नेताओं का।

मंगलवार को सुबह से ही दिल्ली चुनाव के रुझान आप के पक्ष में आने के बाद से ही पार्टी के सुभाष नगर स्थित कार्यालय में जश्न का माहौल था।



दोपहर 2 बजे स्थिति स्पष्ट होने पर कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना रहा। पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में आप नेता आलोक अग्रवाल ने मध्यप्रदेश में पार्टी के विस्तार की रणनीति का भी खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा कि मिशन 2018 की तैयारी जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके तहत पार्टी हर वर्ग तक छोटे से छोटे गांव तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी को जो ऐतिहासिक विजय मिली है जो विपक्ष विहीन है, ऐसे में जनता के प्रति पार्टी की जवाबदारी और बढ़ जाती है। आप पार्टी के प्रदेश सचिव अक्षय हुंका ने कहा कि बुधवार को पार्टी मध्यप्रदेश के संदर्भ में अपनी रणनीति तय करेगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता पारस दादा और कल्पना परूलेकर भी मौजूद थी।