भोपाल|संस्था श्रीरामशरणमद्वारा बावड़िया कलां, शाहपुरा स्थित आश्रम में 13 से 15 फरवरी तक सत्संग अभ्यास शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें ध्यान, अमृतवाणी पाठ, नाम दीक्षा, अन्य गतिविधियां होंगी। प्रवक्ता आनंद भट्ट ने बताया कि शिविर का शुभारंभ शाम 4.30 बजे प्रवचन से होगा।