पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में चोर से भिड़े डिप्टी डायरेक्टर और भाई घायल

घर में चोर से भिड़े डिप्टी डायरेक्टर और भाई घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शक्तिनगर में रविवार तड़के जनगणना निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर के घर में घुसे चोर को खाली हाथ भागना पड़ा। वारदात के दौरान उसने डिप्टी डायरेक्टर और उनके भाई पर चाकू से जानलेवा हमला भी किया। इसमें दोनों भाइयों को चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत कस्तूरबा अस्पताल ले जाया गया। हमले में घायल बड़े भाई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सेक्टर टू के मकान नंबर 357-सी में सतीश अय्यर ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। वे जनगणना निदेशालय में डिप्टी डायरेक्टर हैं। फर्स्ट फ्लोर पर उनके बड़े भाई रमेश रहते हैं। वे मप्र पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में असिस्टेंट इंजीनियर हैं। तड़के करीब तीन बजे घर में चोर के घुसने की जानकारी होते ही पहले सतीश और फिर रमेश हथियारबंद चोर से भिड़ गए। नकाबपोश चोर के पास दो बड़े चाकू थे। सतीश ने डंडे से चोर पर हमला किया तो उसने उनके हाथ में चाकू मार दिया। इसके बाद रमेश निहत्थे ही उस पर टूट पड़े। चोर ने उनके हाथ और पेट पर चाकू से वार किए और बालकनी से कूदकर भाग निकला।

अस्पताल में भर्ती रमेश अय्यर।

शक्ति नगर की घटना