पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अक्टूबर से भोपाल के कई इलाकों में ओपन वाई फाई

अक्टूबर से भोपाल के कई इलाकों में ओपन वाई-फाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्टूबरके पहले सप्ताह से भोपाल के कई इलाकों में वाई-फाई सेवा शुरू होगी। सरकार और सेवा देने वाली कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि 8 अक्टूबर से होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) से पहले राजधानी के अलावा इंदौर के कुछ सार्वजनिक स्थलों पर भी वाई-फाई सेवा शुरू होगी। कहा यह भी जा रहा है कि साल के अंत तक दोनों शहरों के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई की सुविधा मिलने लगेगी। शुल्क के बारे में अभी तय नहीं किया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के प्रमुख शहरों को वाई-फाई करने के लिए रिलायंस जिओ इंफोकाम और बीएसएनएल से करार किया है। सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई के लिए इंटरनेट की 4 जी कनेक्टिवटी जरूरी है। इसके लिए दोनों शहरों में 4 जी नेटवर्क का काम जारी है। जिन स्थानों पर ग्राउंड बेस्ड मास्ट (जीबीएम) लगा दिए गए हैं, वहां वाई-फाई सुविधा शुरू की जा रही है।

अगलेसाल शुरू होगी बीएसएनएल की सेवा : बीएसएनएलकी 4 जी सुविधा शुरू होने में अभी एक साल का समय और लगेगा। बीएसएनएल भोपाल के महाप्रबंधक महेश शुक्ला का कहना है कि कंपनी का 4 जी नेटवर्क बिछाने का काम चल रहा है।

इस तरह मिलेगी कनेक्टिवटी

भोपाल में यहां मिलेगी वाई-फाई सेवा

इससेवा की शुरुआत में भोपाल के एमपी नगर, डीबी सिटी मॉल, सात नंबर, दस नंबर, वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल और आसपास के क्षेत्र में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इंदौरमें : विजयनगर, मेघदूत गार्डन, बांबे हाॅस्पिटल, सी-21 मॉल और आस-पास के क्षेत्रों में इसकी शुरुआत की जा रही है।

इंटरनेट यूजर जैसे ही वाई-फाई जोन में प्रवेश करेंगे, उनकी डिवाइस (मोबाइल फोन, लैपटाॅप, टैबलेट, आईपेड) पर नोटिफिकेशन आएगा कि आप 4 जी के एरिया में है। पहली बार उपभोक्ताओं को इस सेवा का लाभ लेने के लिए डिवाइस पर वाई फाई को क्लिक करना होगा। इसके बाद यूजर से उसका नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारियां मांगी जाएंगी। जानकारी देने के बाद मोबाइल फोन पर पासवर्ड जाएगा। इसी पासवर्ड से वाई-फाई जोन में लोग इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

भोपाल और इंदौर के चुनिंदा इलाकों में 4 जी प्रोजेक्ट का काम पूरा हो गया है। एक साल में दोनों शहरों में प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।

-फरहानअंसारी, ग्रुपवाइस प्रेसिडेंट (मप्र-छग), रिलायंस



ग्लोबलइन्वेस्टर्स समिट के पहले वाई-फाई सुविधा शुरू कर दी जाए