- Hindi News
- भोज विवि की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
भोज विवि की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
\\\"लोग स्वार्थ और घमंड के कारण दूसरों को परेशान करते हैं, ऐसी दुनिया में मुझे नहीं रहना\\\'
चारइमली की एसबीआई ऑफिसर्स कॉलोनी में सोमवार रात मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है। सुसाइड नोट में छात्रा ने अपने माता-पिता से कहा है कि वे दुखी हों, वरना उसे भी तकलीफ होगी। छात्रा मूलत: बैतूल की रहने वाली थी।
25 वर्षीय पुष्पांजलि वामनकर कॉलोनी के थर्ड फ्लोर पर फ्लैट नंबर सी-5/7 में किराए से रहती थी। वह भोज ओपन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही थी। वह बैंक रिक्रूटमेंट एक्जाम की कोचिंग भी ले रही थी। पुष्पांजलि के पिता अमीलाल वामनकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में डिप्टी मैनेजर हैं। हबीबगंज टीआई जीपी अग्रवाल के मुताबिक सोमवार रात पुष्पांजलि को साकेत नगर में रहने वाले उसके भाई गगन ने फोन लगाया। लगातार फोन रिसीव होने पर गगन फ्लैट पर पहुंचा। काफी देर दस्तक देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर पहुंचने पर पुष्पांजलि फंदे पर लटकी मिली।
पुष्पांजलि ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस को पता लगा है कि वह कई दिनों से किराए के किसी और फ्लैट की तलाश कर रही थी। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि \\\"\\\"मुझसे सहन नहीं हो रहा, लोग स्वार्थ और घमंड के कारण दूसरों को परेशान करते हैं। ऐसी दुनिया में मुझे नहीं रहना। इसलिए जा रही हूं। पापा-मम्मी प्लीज मुझे माफ कर देना। मेरे पास और कोई रास्ता नहीं बचा था। आप लोग खुश रहना, नहीं तो मुझे भी तकलीफ होगी। मैं आप सभी को बहुत प्यार करती हूं... आपकी सोनू।\\\'\\\'
पुष्पांजलि वामनकर