गंगाराम की संपत्ति तलाशेगी एसटीएफ
व्यापमंपरीक्षा गड़बड़ी के सरगना डॉ. जगदीश सागर के करीबी दलाल गंगाराम पिपलिया को लेकर एसटीएफ की टीम बड़वानी और खरगौन जाएगी। एसटीएफ उसकी संपत्ति की जानकारी तलाश रही है। यह भी पता लगाया जाएगा कि गंगाराम ने अपने तीन बेटों को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के लिए रकम कहां से जमा की है।
रिमांड अवधि खत्म होने के बाद एसटीएफ ने मंगलवार को गंगाराम को अदालत में पेश किया। बीती 12 सितंबर को पेशी के दौरान हंगामा करने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। मंगलवार को एसटीएफ ने अदालत को बताया कि चार दिन के रिमांड के दौरान गंगाराम से जरुरी पूछताछ नहीं की जा सकी। इसलिए उसे दोबारा रिमांड पर दिया जाए। इसे मंजूर कर उसे 19 सितंबर तक रिमांड पर भेजने के आदेश किए गए।
गंगाराम पिपलिया